11-February-2022


जशपुर पुलिस की अनोखी कार्रवाई , प्रेमी -प्रेमिका दोनो के खिलाफ दर्ज किया मामला , ये है कार्रवाई की असली वजह ,पढिये पूरी रिपोर्ट



जशपुर मुनादी।

बड़ी खबर जशपुर जिले के कोतबा चौकी से आ रही है, जहां एक युवक और युवती के बीच उपजे प्रेम संबंध के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे को दवाई के सहारे सहमति से गर्भपात करने कराने के मामले में युवक युवती के ऊपर मामला दर्ज किया गया है।

https://munaadi.com/there-was-a-huge-uproar-in-the-office-of-breaking-jashpur-district-panchayat-the-police-reached-the-spot-the-secretary-of-the-panchayats-also-reached-the-police-station-the-ceo-told-that-due-to-thi/#.YgYUhdjoW_M.whatsapp

घटना के संबंध में जो जानकारी अब तक सामने आई है उस अनुसार कोतबा चौकी के अन्तर्गत्त दो पड़ोसी गावों के युवक युवती के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के बीच प्रेम संबध के दौरान कई बार शारीरिक संपर्क में भी आये, जिस कारण युवती गर्भवती हो गयी। 4 महीने के गर्भ के रहने पर प्रेमी और प्रेमिका ने आपसी सहमति से गर्भपात की दवा खा लिया। जिससे युवती पड़ोस के किसी घर गयी थी जहां उसका गर्भपात हुआ, और बात भी फैल गयी। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पुलिस ने भी तत्परता पूर्वक मामला दर्ज कर लिया है।

घटना की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी जयसिंह मिर्रे ने बताया कि युवक और युवती दोनों के ऊपर 315, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह बताना भी आवश्यक है कि इस तरह भ्रूण हत्या का होना कानूनी अपराध है, वहीं कानूनी जानकारों के अनुसार में उक्त धाराओं पर 10 साल तक की सजा का भी प्रावधान है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News