11-February-2022


Munaadi Big Breaking- तहसील कार्यालय में जमकर चले लात घूंसे, गलियों की बौछार, एक दूसरे पर जमकर की गई ……….देखिये वीडियो



रायगढ़ मुनादी।। तहसीलदार सुनील अग्रवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के सदस्यों ने राजस्व न्यायालय के अंदर आज जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं के द्वारा एक चपरासी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट तक कर दी गई।


अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि एक सुनवाई के दौरान तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने अधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा के साथ दुव्र्यवहार किया था। साथ ही चपरासी को निर्देशित कर अधिवक्ता को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। इस मामले को लेकर आज अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोलते हुए राजस्व न्यायालय का घेराव किया।


इस दौरान तहसीलदार सुनील अग्रवाल मुर्दाबाद और उन्हें बर्खास्त करने नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि तहसीलदार सुनील अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई नही होती है तो संघ के द्वारा हड़ताल का रूख अख्तियार किया जाएगा। वहीं कल तहसीलदार सुनील अग्रवाल के कहने पर जिस चपरासी के द्वारा अधिवक्ता से मारपीट के आरोप में अधिवक्ताओं ने चपरासी से कार्यालय परिसर के अंदर मारपीट की।


इसके विरोध में आज कलेक्टेªट कार्यालय में अपने साथी कर्मचारी के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है और उनके द्वारा सरकारी कार्यालयों में काम काज को बंद करते हुए धरने में बैठ गए हैं पीड़ित कर्मचारियों के सहकर्मियों का कहना है कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नही हो जाती तब तक कार्यालय का पूरी तरह बंद रहेगा।

यहां देखे वीडियों…

https://youtu.be/Xx97DF63VXc













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News