जशपुर मुनादी ।। खबर जिले के बगीचा से आ रही है ।यहाँ के छिछली ग्राम पंचायत (अ)में गाँव के लोगो ने मिलकर एक बने बनाये घर को पूरी तरह निस्तनाबूद कर दिया। घटना गुरुबार की है।
गुरुबार को छिछली (अ) नियासी शिबो और उसकी पत्नी रीझो बाई का कहना है कि उन्होंने चार महीने पहले यहाँ रहने के लिए घर बनवाया था ।घर पूरी तरह बनकर कम्प्लीट होने के बाद गुरुबार को जब लोग रीति रिवाज के साथ गृह प्रवेश कर रहे थे तभी गाँव के कुछ लोगो की अगुवाई में गांव के ढेर सारे लोग इकट्ठे हो गए और घर को पूरी तरह तोड़ दिया गया । न तो पंचायत की ओर से कोई नोटिस दिया गया न ही राजस्व विभाग से सीधे गाँव के लोग आए और घर को तोड़ना शुरू कर दिया।इस दौरान महिला रीझो बाई से कुछ लोगो ने बदसलूकी भी की ।
इनका कहना है कि अगर गाँव के लोगो को घर को लेकर आपत्ति थी तो उन्हें शुरू में विरोध करना था लेकिन उस समय किसी ने विरोध नहीं किया और जब वह घर मे प्रवेश कर रहे थे तो अचानक गाँव वालों ने कार्रवाई शुरी कर दी ।इनका आरोप है कि वे अपनी शिकायत लेकर थाना सन्ना भी गए थे लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई ।
Watch video वीडियो लिंक को click कीजिये
इस बारे में जानकारी के लिए छिछली ग्राम पंचायत के सरपँच से सम्पर्क करने की कोशिश की गई पर ऊनसे सम्पर्क नहीं हुआ लेकिन सरपँच पति एनीमा का कहना है कि निस्तार की जमीन में रातों रात इनके द्वारा घर बना लिया गया था और गृह प्रवेश दूसरे गाँव का एक परिवार कर रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों की आपत्ति थी और फिर ग्रामीणों ने घर तोड़ दिया ।

