धरमजयगढ़ मुनादी।। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू की अनुमति से रायगढ़ जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा शर्मा ने ब्लॉक अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी की शुक्रवार को घोषणा की है।
रायगढ़ जिला में 11 किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए वही 1 जिला कोषाध्यक्ष एवं 11 जिला उपाध्यक्ष और 11 जिला महामंत्री के साथ 16 जिला सचिव की नियुक्तियां कर दी गई है। साथ ही साथ जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाए गए हैं।
सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा कोसिर उलखर ब्लॉक अध्यक्ष तरनीस चंद्र बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष डॉ हरी शंकर नायक सरिया ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णचंद बैरागी पुसौर ब्लाक अध्यक्ष हरभजन सिंह रायगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश नायक तमनार ब्लाक अध्यक्ष सुनील मालाकार घरघोड़ा कृपासिंधु पटेल लैलूंगा ब्लॉक अध्यक्ष अंतो यादव,धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष घसिया राम राठिया, कापू ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, वहीं जिला उपाध्यक्ष में भूपेंद्र पटेल सारंगढ़ रूपनारायण चंद्रा उलखर कोसिर खेमानंद सारथी बरमकेला राजू चौहान सरिया रामकुमार पटेल पुसौर देवानंद पटेल रायगढ़ निशा मणि बेहरा तमनार सुखलाल राठिया घरघोड़ा करुणा प्रधान लैलूंगा विनोद राठिया धर्मजयगढ़ चंद्रिका प्रसाद राठिया कापु जिला महामंत्री में कृष्णा साहू सारंगढ़ संतोष आदित्य कोशिर ठाकुर राम पटेल बरमकेला संतोष चौहान सरिया जदू राम सिदार पुसोर जगदीश चौहान तमनार प्रदीप चौहान घरघोड़ा रथु सिदार लैलूंगा कुंजलाल पटेल धर्मजयगढ़, रविंद्र राठिया कापु की नियुक्ति की गई है।
वहीं जिला सचिव में गोलू यादव सारंगढ़, देवेंद्र नायक सारंगढ़, यादराम महिलाने कोसिर, सुषेन बर्मन सरिया, योगेंद्र गुप्ता पुसौर, शनि देव साहू पुसौर, धर्मेंद्र बानी लैलूंगा, फरस लाल पटेल तमनार, मीन केतन पटेल तमनार, विशेश्वर राठिया तमनार, बोधराम गुप्ता घरघोड़ा, नेहरू लाल राठिया लैलूंगा, महेश पटेल धर्मजयगढ़, विजय राठिया कापू, धरमजयगढ़ से युवा नेता असलम खान।
जिला कोषाध्यक्ष में विकास मित्तल तथा प्रभारी महामंत्री प्रदीप कुमार चौहान, जिला प्रवक्ता मनोज चौहान रायगढ़, सुनील बेहरा तमनार , मीडिया प्रभारी आशीष जयसवाल घरघोड़ा, कार्यालय मंत्री सोनू पुरोहित रायगढ़, बनाए गए हैं । जिला किसान कांग्रेस की सदस्य कार्यकारिणी भी बनाई गई है, एवं रायगढ़ जिला के सभी कांग्रेसी विधायक एवं मंडल के सदस्य तथा वरिष्ठ जन कांग्रेसियों को भी स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य का सम्मान दिया गया है।!

