11-February-2022


यह प्रशासनिक आतंकवाद है, शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को, भाजपा नेता का आरोप, कहा - यह तो पूरी तरह………….. पढ़िये पूरी खबर



रायगढ मुनादी।। तहसील कार्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के दौरान शासकीय कर्मचारियो द्वारा वाद विवाद किये जाने घटना को जिला भाजपा उपाध्यक्ष , अधिवक्ता आशीष ताम्रकार ने षड्यंत्र करार दिया है। अधिवक्ताओं के पक्ष में खड़े आशीष ताम्रकार ने कहा किसी भी व्यवस्था के खिलाफ शांति पूर्ण विरोध दर्ज कराना हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है।

आज भी अधिवक्ताओं द्वारा तहसील कार्यालय में साथी अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट से नाराज अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मानीय अधिकारी को ज्ञापन और कार्यवाही के मांग लेकर शांति पूर्ण धरना दिया जा रहा था l अपने अफसर के खिलाफ शांति पूर्ण धरना कर्मचारियों को रास नही आया और वे अपने अफसरों की नजरों में चढ़ने के लिए धरने में बैठे वकीलों के साथ हुज्जबत बाजी करने लगे जिसकी वजह से वादविवाद व तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हुई l

https://munaadi.com/case-of-assault-by-lawyers-in-tehsil-office-report-named-against-three-lawyers-also-now-read-full-news/

इस मध्य उपद्रवी तत्त्वों ने मामले का फायदा उठाया l कर्मचारी संघ ने थाने में दबाव बनाकर वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया वकीलों के खिलाफ पुलिस की एफआईआर को एकतरफा बताते हुए आशीष ताम्रकार ने माँग करते हुए मामले के निष्पक्ष जाँच की माँग की है l

https://munaadi.com/breaking-jashpur-seeing-the-miracle-of-this-hospital-the-sdm-sahib-was-also-baffled-despite-the-absence-of-a-doctor-and-bmo-it-happened-here-that-sdm-said-to-both-the-doctor-and-the-bmo/#.YgZmxSWc4C4.whatsapp

वकील समाज हर जोर जुल्म के लिए आम आदमी के हक की आवाज बनते रहे है l वकीलों के साथ हुई इस घटना को अमानवीय करार देते हुए कहाँ धरने पर अपनी माँग के लिए बैठे वकीलों के साथ अच्छा व्यवहार करने की बजाय उनके साथ वाद विवाद फिर एफआईआर दर्ज कराना प्रशासनिक आतंकवाद का नमूना है और यह स्वीकार्य नही होगा l













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News