सूरजपुर मुनादी।।
जिले की पुलिस ने नशे के तौर पर इस्तेमाल किये जाने वाले इंजेक्शन के काले कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।11 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर थाना रामानुजनगर की पुलिस ने ग्राम पंडरीपानी उमापुर निवासी सरगना खिलेश्वर साहू पिता तेजाराम को उसके गांव में घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से 100 नग रेक्सोंजेसिक इंजेक्शन एवं 75 नग एविल इंजेक्शन कीमत 4435 रूपये का जप्त किया गया।
मामले में आरोपी के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एसआई सुनीता भारद्वाज, एएसआई विशन देव पैकरा, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश कुजुर, आरक्षक जयप्रकाश कुजूर, गणेश, अनुज यादव, वेद प्रकाश राजवाड़े, महिला आरक्षक झमिता, सैनिक दिनेश यादव व देवचंद पांडे सक्रिय रहे।
आपको बता दें कि सरकार ने बीते वर्ष अक्टूबर माह में नशे के कारोबारियों पर पूरी तरह नकेल कसने के निर्दश जारी किए थे । दशहरा के दिन गांजा तस्करों के द्वारा पत्थलगांव में हिट एंड रन की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद जो हालात पैदा हुए उसके बाद सरकार ने पूरी सख्ती दिखाते हुए प्रदेश में ज्यादा खपत होने वाले अवैध नशीली पदार्थो के धंधों को पूरी तरह बंद कराने के सख्त आदेश दिए हैं ।

