12-February-2022


Breaking jashpur आज फिर पूलिस के हत्थे चढ़े गांजा के 2 तस्कर, भारी मात्रा में कर रहे थे गाँजे का कारोबार, दोनो आरोपी जशपुर जिले के



जशपुर मुनादी।।

जिले में नशे के काले कारोबारियो पर पुलिस लगातार नकेल कसने में कामयाब हो रही है।शुक्रवार को जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के चिक्नी पानी मे गांजे का कारोबार करते पुलिस ने 2 लोगों को रँगे हाथ धर लिया है। दोनों आरोपियो से 20 किलो गांजा बरामद किए जाने की खबर है । दोनों आरोपी कोतबा क्ष्रेत्र के महेशपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।आरोपियों के नाम सदानन्द राहुल भाट और चेतन यादव बताये जा रहे हैं । बागबहार थाना प्रभारी ने बताया कि चिकनी पानी के कर्रा डाँड़ से दोनों आरोपियों को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने गांजा तस्करों के खिलाफ पूरे जिले में मुहिम छेड़ दिया है।तस्करों पर लगाम लगाने पड़ोसी राज्यो के सरहदी इलाको में जहाँ पुलिस बैरियर लगाए गए है वही सम्भावित ठिकानों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है । नतीजतन आये दिन कार्रवाइयां जारी है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News