12-February-2022


Breaking munaadi नक्सली मुठभेड़ , कमांडेंट शहीद ,जवान घायल , मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल ने कहा-कमांडेंट की शहादत



बीजापुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबल के बीच हुए मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया है।

पुलिस के अनुसार, बीजापुर के थाना बासागुड़ा अंतर्गत सीआरपीएफ 168 बटालियन के "एफ" कंपनी का बल रोड सुरक्षा ड्यूटी पर शनिवार सुबह रवाना हुई थी। शनिवार सुबह लगभग 09:30 बजे पुतकेल गांव के आगे डोंगल चिंता नामक नाला के पास हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में असिस्टेंड कमांडेट शांति भूषण तिर्की शहीद हुए और सीआरपीएफ का 1 जवान अप्पाराव घायल हुआ। घायल जवान की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने घटनास्थल के लिए अतिरिक्त रिइंफोर्समेंट बल पहुंच गई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और आसपास ईलाका की सर्चिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.बी. तिर्की की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बघेल ने घटना में शहीद तिर्की के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News