12-February-2022


प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप खपाने ग्राहक तलाश रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोचा, आरोपियों के पास से……पढ़िये पूरी खबर



बिलासपुर मुनादी।। नशे के लिए अब भी कफ सिरप की तस्करी जारी है। मध्य प्रदेश से लाए जा रहे प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 525 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया गया गया है।

बता दें कि ऐसे कफ सिरप पर प्रतिबंध है। लोग इसका गलत उपयोग करने लगे थे। बीमारी में काम आने वाले इस सिरप का उपयोग लोग नशे के लिए करने लगे थे।

जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप लेकर घूम रहा है। दो बैग में रखकर वे बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत धूमा मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

https://munaadi.com/breaking-munaadi-naxalite-encounter-commandant-martyr-jawan-injured-chief-minister-bhupesh-baghel-said-commandants-martyrdom/

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अविनाश दुबे अपने साथी राहुल मिश्रा के साथ दो बैग में कोडीनयुक्त सिरप को बेचने की फिराक में जा रहा था। पूछताछ में आरोपी अविनाश दुबे ने बताया कि वह कप सिरप को मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मंगाता है।

https://munaadi.com/outbreak-of-third-wave-of-corona-reduced-in-jashpur-collector-issued-charge-will-start-again-across-the-district/#.YgdBUoNxerI.whatsapp

आरोपी के अनुसार कफ सिरप को अलग-अलग जगह में सप्लाई करने के लिए अपने घर में छुपा कर रखता है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 525 नग प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप जब्त क है। पुलिस के अनुसार इसकी बाजार में कुल कीमत 1 लाख 57 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

https://munaadi.com/breaking-munaadi-ab-njection-ka-shut-his-kala-dhndha-hole-kind-police-be-kits-khukasa-gherabandi-like-police-ne/#.YgcjSDAG1y4.whatsapp

बता दें कि बिलासपुर जिले में कुछ महीने पहले कफ सिरप के बड़े दुरूपयोग का मामला सामने आया था। इस सिरप को पीने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। सिरप पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई तो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जानकारी अनुसार अब तक 9 की जान जा चुकी है।

https://munaadi.com/aaj-fir-police-ke-hatthe-chadhe-ganja-ke-2-taskar-bhari-matra-me-kar-the-the-game-ka-karobar-dono-aropi-jashpur-jile-ke/#.YgcsZkd326c.whatsapp

पिछली घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के बरतोरी गांव में हुई थी। जहां नशे के लिए कफ सिरप पीने वाले एक युवक ने दम तोड़ दिया था। वहीं दो अन्य युवकों की स्थिति गंभीर हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के दिन बर बरतोरी में मेडिकल शॉप संचालक चैलाराम कौशिक(39) के पास गांव में ही फोटो स्टूडियो चलाने वाला खगेश कौशिक(24) और उसका साथी किशन पारकर (22) पहुंचे थे। किशन भी बरतोरी का ही रहने वाला है। दोनों युवकों से चैलराम ने कहा कि उसके पास एक कफ सिरप है, जिससे बहुत नशा होता है। उसकी बातों में आकर खगेश और किशन दवा पीने को तैयार हो गए। इसके बाद तीनों ने 100-100 एमएल की दो कफ सिरप पी ली और अपने-अपने घर चले गए।


घर जाते ही तबीयत बिगड़नी हुई शुरू
तीनों के घर जाने के कुछ देर बाद खगेश और किशन कि तबीयत बिगड़ने लगी। घर वालों ने जब जानकारी ली तो उन्होंने मेडिकल दुकान से कफ सिरप पीने की बात उन्हें बताई। इधर, मेडिकल स्टोर चलाने वाले चैलाराम की तबीयत भी बिगड़ने लगी। जिसके बाद देर रात तीनों को सिम्स में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान खगेश की मौत हो गई। वहीं चैलराम और किशन कि हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी है।

वहीं पूरे मामले को लेकर ब्डभ्व् प्रमोद महाजन ने कहा है कि मामले कि जांच कराई जा रही है। अगर सिरप में गड़बड़ी पाई गई तो मेडिकल स्टोर और एजेंसी से दवाइयां जब्त की जाएगी। इस मामले को लेकर ।ैच् ग्रामीण रोहित झा ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, इसके लिए हम डॉक्टरों से भी बात कर रहे हैं। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News