पत्थलगांव मुनादी।। नाबालिग लड़की के साथ उसके अपने चचेरे भाई एवं ममेरे भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांढ़ की है दरअसल नाबालिक बालिका शुक्रवार की रात करीब 8 बजे खाना खाकर सो रही थी कि इसके बाद रात के करीब 10 बजे बालिका के चचेरे भाई ने युवती को फोन करके बाहर बुलाया । तभी लड़की ने बाहर आकर देखा तो उसका भाई स्कूटी पर खड़ा था। जहां नाबालिग के चचेरे भाई व उसके ममेरे भाई ने मिलकर उसे स्कूटी में बैठाकर मुर्गा फॉर्म के पास ले गए साथ ही उसे मीठे में नशीली पदार्थ ख़िलाकर बेहोशी के हालत में रातभर बारी-बारी से दुष्कर्म किया जिसके बाद नाबालिग को दर्द पीड़ा होने पर हल्ला करना चाही तभी आरोपी के द्वारा उसके मुंह मे कपड़ा ठूस दिया। वही एक युवक ने इसका कुकृत्य में उसका सहयोग किया।
घटना की जानकारी परिजनों को तब लगी जब पीड़िता ने शनिवार की सुबह रोते हुए घर पहुंचकर आपबीती अपने माता पिता को बताई जिसके बाद से माता पिता ने इसकी सूचना पत्थलगांव थाने में दी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए हैं फिलहाल पुलिस ने बताया कि नाबालिक के बयान आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है इधर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है।
इस सबंध में पत्थलगांव एसडीओपी मयंक तिवारी से बात करने पर बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा ।

