12-February-2022


Munaadi Big Breaking- दो मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू शुरू, जिंदल माइंस के पास……………. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। जीके के तमनार के पास स्थित नागरमुड़ा गांव में एक दो मंजिला इमारत गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि इसके नीचे कुछ लोग भी दबे हो सकते हैं। हालांकि अभी तक यकीनी तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन गांव में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कियाः निर्माणाधीन घर योगेश पंडित नामक व्यक्ति की थी। इस घटना में उसे भी दबा होना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि वहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है अबतक 5 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

दरअसल इस मकान के बाजू में एक 1200 स्क्वायर फ़ीट के एक और मकान बनाई जा रही थी। यदि उस मकान के आस पास कुछ खनन या जेसीबी से काम होने पर उसके भी गिरने की आशंका बनी हुई है। नागरमुड़ा गांव जिंदल के कोल् माइंस इलाके से सटा हुआ है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News