13-February-2022


विश्वबन्धुत्व के लिए विश्व भ्रमण, गंगा में डुबकी लगाया और निकल गया अलख जगाने, साइबेरिया के ठंढी जगह पर करेगा…………… पढ़िए पूरी खबर देखिए वीडियो



रायगढ़ मुनादी।। विश्व बंधुत्व और पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमारे आसपास आये दिन कार्यक्रम होते रहते हैं। कई माध्यमों जरिये हमें इस संबंध में संदेश भी मिलते रहते हैं लेकिन एक युवक विश्वबन्धुत्व, आपसी भाईचारा बढ़ाने और प्लास्टिक के उपयोग को घटाने दुनिया की यात्रा पर निकल गया है।

एक 20 साल का युवा भले ही कठिन डगर पर है लेकिन उसके इरादे बुलंद हैं और जिसके इरादे बुलंद होते हैं उनकी ही मेहनत पर सफलता कदम चूमती है। मंजिल पर पहुंचने 16 राज्यों से होते हुए रायगढ़ में बेहद अल्प समय के लिए रुके नागपुर महाराष्ट्र के रोहन अग्रवाल की बात कर रहे हैं। जिनकी मंजिल रूस की साइबेरिया है। और भारत की सांस्कृतिक समझ व आपसी भाई चारे का भाव जगाने और प्लास्टिक को अपने जीवन से हटाने का संदेश लेकर भारत भ्रमण पर निकले है। अब तक रोहन 10 हजार किमी पैदल व 50 हजार किमी लिफ्ट लेकर सफर कर चुके हैं।

https://youtu.be/LlKih_Gdfp8

रोहन अग्रवाल 17 महीने पहले 18 वर्ष की आयु में 25 अगस्त 2020 को गंगा में डुबकी लगाकर भारत की संस्कृति जानने समझने और आपसी भाईचारा का संदेश और अपने जीवन से प्लास्टिक को हमेशा- हमेशा के लिए हटाने का संदेश लेकर निकल पड़े हैं। रायगढ़ में बेहद अल्प समय के रुके रोहन अग्रवाल जो मूल रूप से महाराष्ट्र नागपुर से हैं वे कहते हैं कि भारतीय संस्कृति को देखने समझने और उनमें आपसी भाईचारा का संदेश देने निकले है साथ ही उनका मूल उद्देश्य है लोगों में प्लास्टिक के उपयोग को लेकर जागरूकता का संदेश फैलाना है।

रोहन अग्रवाल कहते हैं कि प्लास्टिक के उपयोग को इस तरह देखना चाहिए जैसे कोई एलआईसी जब कराता है तो अपने लिए नहीं अपनी पीढ़ी के लिए देखता है, प्लास्टिक उसी तरह है अगर आप जीवन से प्लास्टिक का त्याग नहीं करते हैं तो आने वाली पीढ़ी पर इसका बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ेगा। इसे हमे समझना होगा और अपने जीवन से प्लास्टिक को हटाना ही होगा।

https://munaadi.com/congress-neta-fir-se-phunch-gaye-dhai-caror-wale-naye-asptal-me-fir-hua-jhamela-1-din-pahle-hi-hua-tha/#.Yghf1eqLZjg.whatsapp

16 राज्यों से होते हुए 17 वें राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर, भोपाल पट्टनम, कांकेर, कोंडागांव जगदलपुर, कांकेर, रायपुर, भिलाई, अभनपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चाम्पा, कोरबा, अम्बिकापुर, जशपुर, पत्थलगांव होते हुए रायगढ़ पहुंचे थे। पुसौर, सरिया होते हुए ओडिशा के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि अब तक वे 10हजार किमी पैदल और 50 हजार किमी लिफ्ट लेकर यात्रा कर चुके हैं।

https://munaadi.com/police-caught-two-youths-looking-for-customers-consuming-banned-codeine-syrup-from-the-accused-read-full-news/

उनका कहना है कि प्लास्टिक को लेकर लोगों में जागरूकता लाना मूल उद्देश्य है और साथ मे आज के मौजूदा दौर में धर्म और जाति के आधार पर हम एक दूसरे से अलग हो रहे है लोगों में देश की धार्मिक समाजिक सांस्कृतिक और आपसी भाईचारे का भाव बढ़ाने का संदेश देने निकलने की बात कही। उन्होंने बताया कि ओडिशा में कई स्थानों पर कार्यक्रम स्थानीय समाजिक संगठनों द्वारा रखा गया है उसमें वे शामिल होंगे और प्लास्टिक पर अपना संदेश देंगे।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-two-storey-building-collapsed-many-people-feared-trapped-rescue-started-near-jindal-mines-read-full-news/

रायगढ़ के जी जी बोर्डिंग जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया है उसमें शामिल होकर ओडिशा के बरगढ़ पहुंचना है। ओडिशा के विभिन्न जिलों से होते हुए जमशेदपुर पहुंचेंगे उधर से पश्चिम बंगाल से सिक्किम की ओर निकलेंगे। रोहन अग्रवाल ने बताया कि उनकी 11 देशों से होते हुए मंजिल दक्षिण एशिया के रास्ते रूस की साइबेरिया है। यहां स्थित दुनिया की सबसे ठंडी जगह ओम्याकोम जहां का पारा माइनस 72 डिग्री होता है वहां भारत का तिरंगा फहराकर देश दुनिया मे भारत का नाम रौशन करना है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News