13-February-2022


52 परियों के चार दीवानों को यहां की पुलिस ने दबोचा, 80 हजार रूपये नगद समेत………पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चैकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र अन्तर्गत अवैध शराब, कबाड़ एवं जुआ सट्टा के संचालन पर पूर्णतरू प्रतिबंध लगाने निर्देशित किया गया है। सामाजिक बुराई जुए की लत से लोगों को बचाने पुलिस अधीक्षक श्री मीना द्वारा प्रभारियों को अपने क्षेत्र तथा सीमावर्ती थाना क्षेत्र में भी जुए की फड पर संबंधित थानाक्षेत्र से सामंजस्य बिठाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत सारंगढ़ व कोसीर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चार जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से 80 हजार रूपये के 3 मोटर सायकल जब्त करते हुए जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी की शाम वरिष्ठ अधिकारियों से मिले सूचना पर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा थाना सारंगढ़ एवं कोसीर स्टाफ की संयुक्त टीम बनाकर कोसीर थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बटाउपाली के जुआ फड पर सुनियोजित तरीके से रेड कार्रवाई किया गया।

इस दौरान बटाउपाली मुडा तालाब में 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआडियान को घेराबंदी कर जुआ फड पर जुआ खेलते पकडा गया। मौके पर जुआडियान, फिरत रत्नाकर पिता संजीवन रत्नाकर उम्र 34 वर्ष साकिन बटाउपाली, नरेन्द्र चैहान पिता संतूराम चैहान उम्र 27 वर्ष साकिन कुटेला सारंगढ, मनोज देवांगन पिता हरीशरण देवांगन उम्र 30 वर्ष साकिन सरबटीयापारा सारंगढ़, संजय जायसवाल पिता चंद्रिका जायसवाल उम्र 31 वर्ष साकिन झरियापारा सांरगढ के फड एवं पास से जुमला रकम 80,000 रूपये, 52 पत्ती तास के दो गड्डी एवं एक बोरी तथा फड के पास खड़े आरोपियों के 03 मोटरसाइकिल गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

चारों आरोपियों पर थाना कोसीर में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आने वाले समय में जुआ की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही की जाएगी।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News