13-February-2022


Breaking News तहसील कार्यालय में हंगामा और मारपीट के मामले में शुरू हुई कार्रवाई, फिलहाल 1 को पूलिस ने …….



रायगढ़ मुनादी।। 11 फरवरी को तहसील कार्यालय रायगढ़ में मारपीट मामले में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा एक आरोपी- भुवन लाल साव पिता स्वर्गीय लालाराम साव उम्र 57 वर्ष निवासी पंजरीप्लांट चक्रधरनगर शिव मंदिर के पास थाना चकरनगर को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायाधीश (एससीध्एसटी एक्ट) रायगढ़ के न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है। चक्रधरनगर पुलिस अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।


ज्ञात हो कि तहसील कार्यालय रायगढ़ में मारपीट को लेकर 11 फरवरी को तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 द्वारा वकील जितेन्द्र शर्मा, महेश पटेल, दीपक मोडा तथा अन्य के विरूद्ध गाली गलीच मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने संबंधी दिये गए लिखित आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में धारा 186, 294, 332, 353, 34 भादवि, 3(2)(अं) एससी एसटी एक्ट का अपराध जितेन्द्र शर्मा, महेश पटेल, दीपक मोडा व अन्य पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

https://munaadi.com/big-breaking-jadhpur-big-thug-racket-busted-professional-thugs-detained-sp-vijay-aggarwal-will-reveal-the-whole-matter-in-a-while-read-full-news/#.YgjIoerZyS4.whatsapp

विवेचना दरम्यान पीड़ित एवं गवाहों के कथन पर मामले में पांच से अधिक आरोपियान होना बताए जाने पर प्रकरण में धारा 34 भादवि हटाकर, धारा 147 भादवि विस्तारित किया गया है, अन्य फरार आरोपियों की चक्रधरनगर पुलिस द्वारा सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News