जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जिले के तपकरा से आ रही है।यहाँ नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहे एक युवक ने इस कदर उत्पात मचाया कि लोग घण्टो तक ट्रक्टर ड्राइवर को पकड़ने मशक्कत करते रहे।
घटना रविवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि पोखपामी गाँव का रहने वाला ट्रेक्टर ड्राइवर शराब के नशे मी धुत्त था और लापरवाही और स्पीड से ट्रैक्टर चलाने के क्रम में उसने सामने और आस पास खड़े दोपहिया। वाहनों को रौंदता रहा।इस दरम्यान कई दोपहिया वाहनों के कचुमर निकल गए जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर का पीछा गाँव के लोग काफी देर तक करते। रहे आखिर में उसे पोकपानी गाँव मे पकड़कर तपकरा थाना लाया गया है।



