13-February-2022


जशपुर में हुआ ऐसा ! केवल इस वजह से नाबालिग लड़की को पीटना शुरू कर दिया, डंडे लात से कर दी पिटाई,चीखती चिल्लाती रही नाबालिग,चीख पुकार और मारपीट का वीडियो हुआ वायरल , पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। सरकारी जमीन के रास्ते पर चलने को लेकर एक नाबालिग लड़की की ऐसी पिटाई की गई कि उसकी चीख सुनकर आप भी दहल जाएंगे । दरअसल नाबालिग लड़की की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।वायरल वीडियो में एक लडक़ी केसाथ मार पीट की जा रही है और लड़की इस कदर चीख रही है कि उसकी चीख से पूरा इलाका गूंजने लगा । वीडियो में मार पीट किये जाने की आवाज भी आ रही है और कुछ लोग मार खाती नाबालिग लड़की को सांत्वना भी देते हुए देखे सुने जा रहे है ।

दरअसल यह वीडियो बीते शनिवार की शाम की है । पुरा मामला श्रद्धा पाठ के पकरीटोली बस्ती का है।बताया जा रहा है कि वीडियो में मार खाती हूई लड़की और लड़की को पीटने वाले परिवार के बीच एक सरकारी जमीन में रास्ते को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है । शनिवार को इस विवादित रास्ते से जब नाबालिग लड़की गुजरने लगी तो आरोपियो ने उसे इस रास्ते से आने जाने मना किया ।इस बात पर विवाद ज्यादा बढ़ गया और आरोपियों ने नाबालिग लडकी पिटाई शुरू कर दी ।जानकारी के मूताबिक लड़की को डंडे और लात घुसो से पिटाई की जा रही थी ।पिटाई के दौरान वह जोर से चीखने लगी ।उसकी चीख सुनकर उंसके घर वाले भी वहां पहुंच गए ।

https://munaadi.com/big-breaking-jashpur-the-tractor-driver-was-creating-a-ruckus-on-the-road-for-hours-knocked-the-one-who-came-in-front-many-two-wheelers-shattered-yo-one/

इस पूरे मामले में पूलिस चौकी पंडरा पाठ में नाबालिग लड़की के द्वारा लिखित में शिकायत की गई है।

पंडरा पाठ चौकी प्रभारी जुनस एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पीड़िता का डॉक्टरी मुलाहिज़ा कराया गया है ।मुलाहिज़ा की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।चौकी प्रभारी ने बताया कि सरकारी जमीन पर निस्तारी को लेकर दोनो परिवार में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है ।ताजा मामले में नाबालिग को पीटने वाली भी एक नाबालिग लड़की है ।नाबालिग और नाबालिग के बीच की लड़ाई है ।

https://munaadi.com/breaking-news-was-caught-absconding-for-23-years-the-accused-caught-in-bulk-the-policemen-who-caught-them-would-get-reward-the-sp-announced/

हांलाकि पीड़िता के पिता के द्वारा चौकी में दर्ज कराई गई शिकायत के मूताबिक एक नाबालिग के अलावे 3 बालिग लोगो के भी नाम दिए गए हैं ।

इस मामले में क्या कार्रवाई होगी या नहीं इससे बड़ा एक सवाल यह भी है कि मार खा रही नाबालिग का वीडियो किसने बनाया ? आपको बता दें कि वीडियो हमारे पास भी उपलब्ध है लेकिन हम आपको वह वीडियो नही दिखा सकते ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News