14-February-2022


Munaadi Breaking- दूसरे आरोपी वकील की भी गिरफ्तारी, माहौल गरमाया, अधिकारी-कर्मचारी और वकील आमने सामने, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। शुक्रवार को तहसील कोर्ट रायगढ़ के सामने हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों वे बीच माहौल गर्म है । इस बीच आज दूसरे आरोपी वकील की गिरफ्तारी की गई है। कर्मचारियों ने जहां इस घटना के खिलाफ सभी सरकारी दफ़्तरों में रेल लगा दिया है वहीं वकीलों ने भी राजस्व न्यायालय के बहिष्कार की धमकी दी है।

विदित हो कि शुक्रवार को रायगढ़ तहसील कोर्ट में वकील प्रदर्शन कर रहे थे उसी समय तहसील के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई और उसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में 3 वकीलों सहित अन्य के नाम FIR दर्ज कर लिया और रविवार को वकील भुवन साहू व सोमवार को वकील जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

https://munaadi.com/breaking-news-action-started-in-the-case-of-ruckus-and-assault-in-the-tehsil-office-at-present-the-police-on-1st/

बावजूद इसके कर्मचारी संघ और वकीलों का संगठन दोनों आमने सामने हैं। अधिकरी फेडरेशन और कर्मचारी संघ ने पूरे जिले में तमाम दफ्तरों को बंद कर दिया है वहीं वकीलों ने अपनी रणनीति जाहिर नहीं कि है।

लिंक पर क्लिक करिये और जानिए क्या है पूरा मामला

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-the-tehsil-office-was-fiercely-kicked-punched-streets-were-showered-each-other-was-fiercely-watch-video/#.YgZQMgNUeZg.whatsapp













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News