रायगढ़ मुनादी।। कर्मचारी अधिकारियों की प्रदेशव्यापी आंदोलन दोपहर तीन बजे तक खत्म होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि तीन बजे या उससे पहले तीसरे आरोपी वकील की गिरफ्तारी के बाद अंततः कर्मचारी अधिकारी अपने काम पर वापस लौट आएंगे। अबतक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जो शुक्रवार को तहसील कार्यालय के मारपीट में शामिल थे।
शुक्रवार की घटना के बाद सोमवार को कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा फेडरेशन और तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने प्रदेश व्यापी काम बंद का आह्वान किया था। उनके आह्वान पर प्रदेश भर के सरकारी कार्यालय बंद रहे। रायगढ़ के मिनी स्टेडियम स्थित मैदान में कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया जिसमें अधिकारी और कर्मचारी संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने समर्थन दिया और प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया।
इस बीच कलेक्टर रायगढ़ ने प्रदेश प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनके सहायक कुरुवंशी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि तीन बजे तक तीसरे आरोपी वकील की भी गिरफ्तारी हो जाएगी और मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस संबंध में कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने भी संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत का ब्यौरा प्रदर्शनकारियों के बीच साझा करते हुए जल्द ही समस्या के समाधान की आशा जताई है। इधर सूत्रों के अनुसार एक और विकिल के गिरफ्तारी के बाद गतिरोध खत्म हो जाएगा और अधिकारी-कर्मचारी काम पर वापस आ जाएंगे।
इस संबंध में हालांकि वकीलों की ओर से कोई निर्णय अबतक नहीं लिए जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार वकील अपने साथियों के जमानत की तैयारी में उलझे हैं। कर्मचारियों के आंदोलन खत्म होने के बाद वे भी आपस में राय मशविरा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लीक करिये और जारिया क्या है पूरा मामला...

