रायगढ़ मुनादी।। अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आहूत बंद फिलहाल आजभर के लिए स्थगित किया गया है। इस अवसर संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया जिनके प्रयास के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। कलेक्टोरेट स्थित मिनी स्टेडियम में चल रहा उनका धरना भी समाप्त हो गया है।
मुनादी से बातचीत करते हुए कर्मचारी संघ के नेता कलीमुल्लाह ने कहा कि कलेक्टर से बातचीत हुई थी, उन्होंने 2 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
संभवतः तीसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है, इसलिए हमने आज का आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है।



इस लिंक पर क्लीक करें और जाने पूरा मामला...

