14-February-2022


जिले में 60 स्थायी वारंटी पकड़ाए, कोतवाली पुलिस ने चार जिले से ढूंढकर 9 पकड़े, टीआई मनीष नागर…………….पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर स्थायी वारंटियों की तामिली के लिये चलाये गये विशेष अभियान में आज शाम तक 60 स्थायी वारंट एवं 09 गिरफ्तारी वारंट की तामिली अलग-अलग थाना चैकियों में किया गया है। पिछले दो दिनों में चैकी खरसिया द्वारा 11, सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने चार जिलों से ढूंढकर 09 को पकड़ा, थाना घरघोड़ा से 07, थाना खरसिया से 06, थाना पुसौर से 05, थाना पूंजीपथरा से 04, सारंगढ़ से 03 एवं थाना तमनार, धरमजयगढ़, भूपदेवपुर, से 2-2 व शेष थानों से 1-1 स्थायी वारंटो की तामिली की गई है।


अभियान के दूसरे दिन सिटी कोतवाली थाना की टीम थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में 09 स्थायी वारंटों की तामिली की गई है। लंबे समय से फरार वारंटियों की तामिली के लिए थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा अपने संपर्क सूत्रों से वारंटियों का पता लगाया गया जिसमें चार अलग अलग जिलों ओडिशा, फरसाबहार जशपुर, कोटा बिलासपुर तथा बाराद्वार जांजगीर में स्थायी वारंटियों के छिप कर रहने की जानकारी पर थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ भेजकर वारंटियों को थाना लाकर न्यायालय पेश किया गया है।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-officer-employee-organizations-withdrew-the-movement-after-the-arrest-of-three-accused-the-organization-said-thank-you-read-full-news/


वहीं आज चैकी खरसिया की टीम द्वारा 07 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया है। स्थायी वारंटों की तामिली के लिये चलाये जा रहे अभियान में रुथाना व चैकी खरसिया द्वारा 17 वारंटों की तामिली की जा चुकी है। आज चैकी खरसिया पुलिस के हाथ 06 साल पुराना आबकारी एक्ट का स्थायी वारंटी शगुन लोहरा हाथ आया।

https://munaadi.com/big-breaking-munaadi-tehsildars-across-the-state-mobilized-strike-starts-from-today-56-government-departments-also-involved-after-raigad-incident-read-full-news/#.YgnbK8pmOMY.whatsapp

काफी खोजबिन करने के बाद चैकी खरसिया की पुलिस वारंटी तक पहुंची, वारंटी कोयला बीनकर उसे बेचकर अपना जीवन यापन कर रहा था, वारंटी की दयनीय की स्थिति देखकर पुलिस ‍भी असमंजस में दिखी। वारंटी को उसी हालत में न्यायालय पेश करना उचित न जानकर चैकी प्रभारी वारंटी को नये कपड़े उपलब्ध कराकर स्थायी वारंट के निपटारन के लिये जे.एम.एफ.सी. खरसिया के न्यायालय में वारंटी को पेश किया गया है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News