जशपुर मुनादी ।। भाजयुमो जशपुर के उपाध्यक्ष व भाजपा के दबंग नेता स्व युद्धवीर सिंह जूदेव का लाडले भतीजे लिटिल जुदेव शौर्य का नागलोक में जमकर स्वागत हुआ। लावाकेरा के समीप बासाझाल में आयोजित हिन्दू उरांव किसान समाज के वार्षिकोत्सव में पहुँचे लिटिल जुदेव का स्वगत जय जुदेव के उदघोष के साथ हुआ ।ढोलक और मांदर के थाप करते समाजिक मंच तक लाया गया ।
हर वर्ष की तरह सोमबार को भी बासाझाल में हिन्दू उरांव किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। हिन्दू उरांव समाज के वृहद सम्मेलन में इस वर्ष भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप जुदेव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। समाज के लोगो के आमंत्रण पर पहुँचे शौर्य का समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया ।
समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के लोगो ने जो सम्मान दिया उस सम्मान को आजीवन नहीं भुलाया जा सकता ।
आपको बता दें कि हिन्दू उरांव समाज माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करते हैं और इस दिन पौराणिक परंपरा और रीति रिवाज के साथ माघ पूर्णिमा की पूजा होती है ।
इस मौके पर हिन्दू उरांव समाज से जिलाध्यक्ष ह्रदय कुमार, सचिव लीलाधर, कोशाध्यक्ष राजू राम,सहदेव राम,गंगा राम,निरजंन राम व समाज के सभी लोगों की उपस्थित थे। वही भाजपा से तपकरा मण्डल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह,भाजपा के वरिष्ठ तेजेश्वरी सिंह, बीडीसी संध्या सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी , सत्यम सिंह,मुकेश पाणिग्राही,राजू श्रीवास, पीलू साय कुनकुरी से आये विकाश नाग, बॉबी ताम्रकार मौजूद थे।

