रायगढ़ मुनादी।। अधिकारी-कर्मचारी और वकीलों के बीच बढ़ते टकराव के बीच रायगढ़ की पूर्व महापौर ने वकीलों के पक्ष में बयान जारी करते हुए कहा है कि वकीलों ने आम लोगों की आवाज उठाई है और हम उनके साथ खड़े हैं।
महापौर मधुबाई किन्नर ने कहा है कि इन अधिकारियों से पीडित लोगों को वकील न्याय दिलवाते हैं । अधिकारियों और पुलिस के बारे में उन्होंने कहा है कि अधिकारी और पुलिस आम जनता,व्यापारी , किसान, गरीब सबको परेशान करते हैं और वकील इनसे हमें न्याय दिलवाने में मदद करते हैं इसलिए हमारा समर्थन वकीलों को है।
अधिकारी कर्मचारिओं का आनदोलन आज फिर से शुरू हो गया था लेकिन चौथे आरोपी वकील के पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद उनका हड़ताल वापस हो गया। लेकिन इस बीच आम लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। इससे पहले भाजपा ने भी इस मामले पर बयान दिया था जिससे इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया था, अब मधुबाई के सामने आने से मामला और बड़ा होने की उम्मीद है।


