रायपुर मुनादी।। शादी की पार्टी के दौरान डीजे की धुन पर नाचने समय एक युवक को टकराना उस वक्त महंगा पड़ गया जब तीन सगे भाईयों ने मिलकर चाकू मारकर उसकी जघन्य कर दी। मामला रायपुर क्षेत्र के बैजनाथ पारा क्षेत्र की है। घटना के बाद पुलिस ने तीनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के बैजनाथ पारा के गल्र्स स्कूल ग्राडंड में सोमवार की देर रात शादी की पार्टी में शामिल होनें आए फारूख जब डीजे की धुन पर नाच रहा था इसी दौरान तीन भाईयांे के साथ उसका विवाद हो गया और उन्होंने चाकू मारकर फारूख की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान जब मेहमानों की भीड़ थी सभी खाने पीने में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई।
इस दौरान कुछ लड़के गालियां देते, धमकाते हुए यहां से भाग गए। उनके हाथ में खून से सना चाकू था। जहां लड़के डांस कर रहे थे, वहां फारूख गिरा पड़ा था। इसके बाद तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले तीनो सगे भाई है। जिसमें मो इफ्तिखार 22 सा, अहमद रजा 19 सा और सबसे छोटा भाई अभी नाबालिग है।
पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों शादी कार्यक्रम में पहुंचे थे, इस बीच तीनों डीजे की धुन पर नाचने लगे। पुलिस को अहद रजा नाम के युवक ने बताया कि ये तीनों लोगों को हाथ पैर मारते हुए डांस कर रहे थे। अहद के दोस्त फारुख ने उन्हें रोका। फारुख लड़के वालों की तरफ से बुलाया गया था। तीनों भाइयों ने एक हाथ फारुख को मार दिया, इसके बाद बहस बाजी झूमाझटकी शुरू हो गई। इसी बीच तीनों भाइयों ने चाकू निकाला और फारुख के सीने में घुसा दिया। लहूलुहान हालत में फारुख वहीं गिर गया।
घटना के बाद भागे आरोपियों का पता पुलिस ने लगाकर तीनों को पकड़ लिया है, पूछताछ जारी है। आरोपियों ने कहा कि फारुख हमसे टकराया इसलिए गुस्से में उसे चाकू मार दिया। अब मंगलवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

