15-February-2022


2 युवको को पूलिस ने हिरासत में लिया, देशी कट्टा लेकर कर रहे थे ये काम, ऐसे पकड़ मे आये दोनो…......पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।। राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस अब एक्शन मोड पर है। गोगांव क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 2 आरोपियों को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रोहित उइके से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा और सतीश यादव की स्कूटी भी जब्त किया है।


गुढ़ियारी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, गुढ़ियारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक्टिवा में सवार होकर जा रहे 2 लोग कट्टा लहरा रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर जाकर देशी कट्टा लहराते रोहित उइके और सतीश यादव नाम के बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-the-former-mayor-of-the-city-issued-a-statement-in-favor-of-the-lawyers-said-not-a-lawyer-it-belongs-to-the-general-public-read-full-news/#.YguAq-Wi4zQ.whatsapp


आरोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक देशी कट्टा और स्कूटी बरामद की है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि राजधानी में बढ़ते अपराध के बीच एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सख्त हैं। पुलिस अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दे रहे हैं, ताकि अपराध पर ब्रेक लग सके।

https://munaadi.com/unique-marriage-takes-place-in-jashpur-the-people-of-the-whole-area-become-the-witnesses-of-this-marriage-watch-the-video-read-the-full-report-know-the-report-to-the-bottom-of-this-tradition/#.YgtclTOyCEw.whatsapp













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News