16-February-2022


लिटिल जुदेव का जारी है तिलस्मी दौरा ,मुख्य अतिथि बनकर इस अंदाज में पहुँचे छोटे जुदेव….. पढिये रिपोर्ट जनिये जुदेव की सियासी विरासत …….



जशपुर मुनादी।। इन दिनों लिटिल जुदेव शौर्य प्रताप जुदेव लगातार क्षेत्र के दौरे पर हैं और क्षेत्र में इनका भव्य स्वागत भी हो रहा है।मंगलवार को इसी क्रम में लिटिल जुदेव को कुनकुरी के कोटिया गाँव के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया ।

दरअसल मौका इस गाँव के सामुदायिक भवन के उद्घाटन का था ।इस उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव , भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ,कुनकुरी ग्रामीण के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विक्की नाग सहित कई स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई गाँव के लोग इस समारोह में शामिल हुए ।

मुख्य अतिथि शौर्य प्रताप जुदेव के आगमन होते ही कोटिया ग्राम पंचायत पहुँचे आस पास के ग्रामीणों के द्वारा ढोल मांदर की थाप से स्वागत किया गया । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी ग्रामीणों ने स्वागत किया।

इस उद्घाटन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि विजय आदित्य सिंह जूदेव भी शामिल रहे ।

आपको बता दें कि स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के आकस्मिक निधन के बाद जशपुर राजमहल की नई पीढ़ी खुलकर सियासी मैदान में आ चुकी है । पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव के बेटे यश प्रताप ,पूर्व सांसद रणविजय के भाई विक्रमादित्य सिंह जूदेव के बेटे विजय आदित्य सिंह जूदेव और भाजपा के पितृ पुरुष कहे जाने वाले स्व दिलीप सिंह जूदेव के पोते शौर्य प्रताप सिंह जूदेव इन दिनों सियासी विरासत को सम्हालने राजनीतिक समर में खुलकर खड़े हो गए हैं । यश प्रताप भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य है तो विजय आदित्य भाजपा किसान मोर्चा से हैं जबकि शौर्य भाजयुमो के जिला जशपुर के उपाध्यक्ष हैं ।


हम अगर राजपरिवार के इन नई पीढ़ी के तीनों युवा नेताओ की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो यश प्रताप और विजय आदित्य सिंह जूदेव कुमार उपेंद्र सिंह के पोते हैं जबकि शौर्य प्रताप स्व दिलीप सिंह जूदेव के पोते और शत्रुंजय प्रताप जुदेव के बेटे हैं। बचपन से ही कद्दावर और बाहुबलि नेता के नाम से जाने जाने वाले स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के सोहबत में रहने के कारण शौर्य कई साल पहले से सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहे हैं ।युद्धवीर के काफी दुलारे और लाडले होने के कारण इन्हें बचपन से ही युद्धवीर का प्यार और राजनीतिक मार्गदर्शन मिलता रहा है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News