जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर जिले के दुलदुला से आ रही है।यहाँ के भींजपुर में बीती रात खड़ी डम्फर से दो बाइक सवारों की ऐसी टक्कर हूई कि दो की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि तीसरे को इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।
थाना प्रभारी दुलदुला संतलाल आयाम ने बताया कि डम्फर का एक्सेल टूट गया था इसलिए डम्फर बीच सड़क पर खड़ी थी ।।इसी बीच कुछ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।इस दरम्यान 2 बाईक सवारो को पता नहीं चल पाया कि यहाँ डम्फर खड़ी है और दोनो बाईक सवार डम्फर से जा टकराये । इस दुर्घटना में 2 लोगो की मौत हो गयी है जबकि तीसरा गम्भीर रूप से घायल है।मृतक दुलदुला क्षेत्र के ही रहने वाले है ।एक मृतक दुलदुला के नोनिया तला का बताया जा रहा है जबकि दूसरा दानीपारा का।मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मृतकों में एक नोनियताला निवासी है जिसका नाम घनश्याम मांझी है पीछे बैठा हुआ आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल है दोनों पैर एवम हाथ में गम्भीर चोट आई है इन्हे प्रारम्भिक ईलाज के बाद रायपुर रिफर किया गया है । दूसरा मृतक डा ड टोली का बताया जा रहा है

