रायपुर मुनादी।। प्रदेश के रायपुर जिले के अभनपुर स्थित केंद्री के पास बुधवार सुबह- सुबह हुए कार दुर्घटना में 5 महिलाओं सहित 6 की मौत हो गई वहीं ड्राइवर सहित पांच लोग गंभीर है। सभी मृतक और उनके परिजन राजिम के पु नई मेले में शामिल होने जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, काजल, सुचित्रा, रीना दस, रीना चौधरी, सविता दस और अर्चना मोला शामिल है। ये सभी महिलाएं भिलाई से राजिम पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जा रही थी तभी तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घायलो को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रायपुर शिफ्ट किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दुर्घटना में इन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

