16-February-2022


Breaking jashpur भाजपा नेता ओर नगरपँचायत के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर नहीं पहुँचे एक भी भाजपाई, नगरपँचायत उपाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को कहा…..पढिये पूरी खबर



पत्थलगांव मुनादी।। पत्थलगांव क्षेत्र के दिग्गज आदिवासी नेता दुलार साय का निधन हो जाने की खबर से ही नगर में शोक व्याप्त है उनके शुभचिंतकों समेत आदिवासी वर्ग के लोगो ने उनके अंतिम संस्कार पर पहुंचकर शोक जताया । हालांकि काफी वरिष्ठ रहे भाजपा के नेता स्वर्गीय दुलार साय के अंतिम संस्कार में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की अनुपस्थिति काफी चर्चा में रही । वही इस अनुपस्थिति के मामले में पूर्व भाजपा कार्यकर्ता एवं वर्तमान नगर पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने भाजपा के वरिष्ठ एवं जमीन से जुड़े नेता स्वर्गीय दुलार साय के निधन पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेताओं द्वारा किए गए उपेक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता दुलार साय के निधन पर भाजपा के लोग एक फूल तक चढ़ाने नहीं पहुंचे जो काफी चर्चे में है,विदित हो कि पत्थलगांव का बहुचर्चित मंडी जमीन मामले में स्व दुलार साय द्वारा ही 10 डिसमिल जमीन के पट्टे को कुट रचना से 12 एकड़ बनाने की शिकायत के अलावा नजूल पट्टे के नियम शर्तों का उल्लंघन कराने का मामला दर्ज कराये जाने की शिकायत पर ही मामला उजागर हुआ था।

श्री गुप्ता ने कहा कि स्व दुलार गोड़ समाज से आते है और वे पत्थलगांव भाजपा की राजनीति में आदिवासी ग़रीब गुरबों की सबसे बड़ी आवाज़ बन कर उभरे थे.नप अध्यक्ष रहते हुवे उनकी ईमानदारी को लोग आज भी याद रखते है, ऐसे दिग्गज आदिवासी नेता को भाजपा के लोग निधन उपरांत भी याद नही कर रहे तो कहीं ना कहीं पार्टी से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल ही टूटेगा।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News