रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में भाजपा कार्यालय परिसर में बुधवार को 48 वर्षीय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कर्मी ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या ली।
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन माना के हेड कांस्टेबल राजकुमार नेताम ने मौदहापारा थाना क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। भाजपा की नगर इकाई के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी कांकेर जिले का रहने वाला था।
घटना की जानकारी मिलने ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, साइबर सेल के अधिकारी और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के विशेषज्ञ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने जवान द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।

