17-February-2022


Munaadi Big Breaking-विवाह समारोह के दौरान बाद हादसा, 13 महिलाओं की मौत, कई अभी भी घायल, अस्पताल में भी………… पढ़िए पूरी खबर



डेस्क मुनादी।। एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत हो गई। विवाह में हल्दी की रस्म कुएं के पास चल रही थी। मामला उत्तरप्रदेश के कुशीनगर का है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे तब तक मृत्यु का आंकड़ा बढ़ चुका था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक महिलाएं हल्दी की रस्म के लिए कुएं पर लगी जाली पर खड़ी थीं कि अचानक कुएं में लगी लोहे की जाली टूटने से महिलाएं कुएं में गिर गईं और मातम छा गया। ये भयानक हादसा कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया स्कूल टोला में हुआ। हादसे के बाद कुछ लोगों को निकाला भी गया।

हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि कई घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, हालांकि पूरा स्वास्थ अमला लगा हुआ है।

इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाकियू के राकेश टिकैत, सहित तमाम बड़े नेताओं ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री न जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू करने और हादसे में घायल लोगों का इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं हादसे के बाद कुशीनगर के डीएम ने कहा कि विवाह समारोह के दौरान यह हादसा हुआ है। हल्दी रस्म के लिए कुएं पर महिलाएं खड़ी थी। जाली टूटने के कारण कुएं में गिरने से महिलाओं की मौत हो गई । मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News