जशपुर मुनादी ।। बुधवार को भाजपा के नेता व नगर पँचायत पत्थलगाँव के पूर्व अध्यक्ष दुलार साय के निधन के बाद नगरपंचायत के उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता द्वारा भाजपा नेताओं को लेकर जारी किए गए बयान का भाजपा ने खंडन करते हुए कहा है कि नगर पँचायत उपाध्यक्ष झूठी बाते फैलाकर समाज मे भ्रम पैदा कर रहे हैं।
पत्थल गाँव के भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल मित्तल ने श्याम नारायण गुप्ता द्वारा जारी किये गए बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि दुलार साय के निधन से पूरे भाजपा परिवार को भारी नुकसान हुआ है और हम सब शोकाकुल है। उन्होंने औपचारिक चर्चा में बताया कि उनकी निधन की खबर के सुनकर वह स्वयं और मंडल महामंत्री दुलार साय के घर गए थे और उंन्हे श्रद्वांजली दी । नगर पँचायत उपाध्यक्ष का यह कहना कि भाजपा के लोग झांकने तक नहीं गए यह झूठ का पुलिंदा है।
आपको बता दें कि बुधवार को नगर पँचायत के पूर्व अध्यक्ष दुलार साय का निधन हो गया था । इसके बाद कुछ दिन पहले भाजपा को त्यागने वाले नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता दुलार साय के निधन पर भाजपा के लोग एक फूल तक चढ़ाने नहीं पहुंचे गुप्ता ने कहा कि स्व दुलार गोड़ समाज से आते है और वे पत्थलगांव भाजपा की राजनीति में आदिवासी ग़रीब गुरबों की सबसे बड़ी आवाज़ बन कर उभरे थे. नप अध्यक्ष रहते हुवे उनकी ईमानदारी को लोग आज भी याद रखते है, ऐसे दिग्गज आदिवासी नेता को भाजपा के लोग निधन उपरांत भी याद नही कर रहे तो कहीं ना कहीं पार्टी से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल ही टूटेगा।
आपको बता दें कि श्याम नारायण गुप्ता को 6 वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। हांलाकि पार्टी से निष्कासन से पहले ही उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा पत्र भेज चुके थे और इस्तीफा देने जा जो कारण बताया था उससे भाजपा के भीतर खलबली मच गई थी ।

