17-February-2022


कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, आधे दर्जन गांव के 36 प्रशिक्षार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण…….पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कलेक्टर भीमसिंह एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन सदस्य एवं सचिव परीक्षित चैधरी एवं जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्रामों में संचालित नल जल योजना के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए जल जीवन मिशन के मार्गदर्शिका अनुसार पंप आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर व हेल्पर के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन सभा कक्ष जनपद पंचायत घरघोड़ा में दिया गया । जिसके अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड घरघोड़ा के उप-अभियंता आर.के.टण्डन एवं उप अभियंता, गितेन्द्र पटेल जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक आईएसए. दुर्गेश माधव एवं भवानी सिंह राठौर उपस्थित रहे । जिसमें विकास खण्ड घरघोड़ा के 06 ग्राम क्रमशः झरियापाली, चारभाठा, कंचनपुर, बैहामुड़ा, भालुमार, भेण्ड्रा एवं अमलीडीह के उपस्थित 36 प्रशिक्षार्थियों को पंप आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर व हेल्पर का प्रशिक्षण दिया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड घरघोड़ा के उपअभियंता श्री टण्डन एवं मास्टर ट्रैनर डोले पटेल के द्वारा विस्तार पूर्वक सैद्धान्तिक एवं प्रयोगिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जनपद पंचायत सी.ई.ओ. एवं जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमति सहोदरा राठिया एवं जन मित्रम् सचिव डॉ. गोस्वामी की उपस्थिति सराहनीय रही।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाण पत्र उप अभियंता एवं जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा वितरीत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यान्वयन सहायता संस्था (आई.एस.ए.) जनमित्रम् कल्याण संस्था, रायगढ़ द्वारा कराया गया।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News