रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को टीम ने रिश्वत लेते यातायात प्रभारी विकास नारक और उसके एक साथी भरत पनिका को गिरफ़्तार किया है।
एसीबी निदेशक आरिफ़ शेख़ ने बताया कि सूबेदार की शिकायत बस संचालक ने की थी उससे साठ हज़ार रुपए की माँग की जा रही थी और रिश्वत नहीं देने पर पुलिसकर्मी चालान कर रहा था।
एसीबी एसपी पंकज चंद्रा ने शिकायत पर जाँच की और रिश्वत की रक़म लेते हुए एसीबी ने सूबेदार विकास नारक और उसके सहयोगी भरत पनिका को गिरफ़्तार कर लिया।

