17-February-2022


नशे के खिकाफ़ इस जिले की पूलिस ने उठाया बड़ा कदम , स्पेशल सेल बनाकर कारोबारियों पर लगाम लगाने की तैयारी , पढिये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम और तस्करी के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए नारकोटिक्स सेल का गठन किया है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नारकोटिक्स सेल का गठन किया गया है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध रायपुर अभिषेक माहेश्वरी के पर्यवेक्षण में उक्त अधि./कर्म. रहेगें।

https://munaadi.com/bjp-bifurcated-on-the-statement-of-nagar-panchayat-vice-president-regarding-jashpur-breaking-bjp-saying-you-are-lying-the-statement-is-a-bundle-of-lies-read-the-full-news-know-the-whole-matter/

इस सेल में विश्वदीपक त्रिपाठी नगर पुलिस अधीक्षक उरला, गिरीश तिवारी निरीक्षक प्रभारी सायबर सेल, अश्वनी राठौर निरीक्षक थाना प्रभारी खमतराई, सायबर सेल से प्र.आर. महेन्द्र राजपूत प्र.आर. सरफराज चिश्ती, आर. प्रमोद बेहरा, आशीष राजपूत और राजकुमार देवांगन शामिल है।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-after-accident-during-marriage-ceremony-13-women-died-many-still-injured-even-in-hospital-read-full-news/#.Yg3bJ3gSOv0.whatsapp

बता दे कि रायपुर पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा ने कल्बपुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री, मादक पदार्थ गांजा एवं अन्य मादक पदार्थो की रोकथाम सहित अन्य राज्य व जिलों से आने वाले मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।

https://munaadi.com/breaking-munaadi-traffic-in-charge-caught-red-handed-taking-bribe-another-accomplice-also-caught-both-arrested-read-full-news/

पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा इस संबंध में रिकार्ड संधारण करने के साथ ही ऐसे नशे के काले कारोबार में शामिल नीचले पायदान से लेकर उपर तक के व्यक्तियों के संबंध में सूचना संकलन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News