सरगुजा, जशपुर मुनादी।। अब लागातार चल रहे सलंग्नकरण (अटैचमेंट) के खेल पर सँयुक्त संचालक सरगुजा ने हथौड़ा चलाया है, और आदेश जारी कर दिया है कि सारे सलंग्न करण को समाप्त किये जायें।हम आपको बता दें कि पिछले काफी समय से संयुक्त सञ्चालक से लेकर मंत्रालय स्तर तक जोर जुगाड़ के इस अटैचमेंट के खेल की शिकायतें लगातार मिल रही थी, जिसको लेकर संयुक्त सञ्चालक सरगुजा अब सख्त हो गए हैं।
आज जारी आदेश में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के पत्र दिनांक 7-2-2022 और 10-2-22 का हवाला देते हुए लिखा है कि प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल, उच्चतर माद्यमिक विधालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यलयों में शिक्षकों के अटैचमेन्ट को समाप्त करने हेतु कहा है। उन्होंने यह आदेश निर्देश सरगुजा संभाग के समस्त जिला शिक्षाधिकारियों को दिया है।
यह बताना भी आवश्यक है विभिन्न कारणों को बताते हुए पिछले काफी समय से शिक्षकों को स्कूलों से लेकर कार्यलयों में अटैचमेंट किया जाता रहा है, जिससे लगातार अध्यापन कार्य प्रभावित होता रहता था, यहां तक कि कई स्कूल एकल शिक्षक भी हो जाते थे। अतः संयुक्त सञ्चालक के इस आदेश को इस खेल पर हथोड़े के रूप में देखा जा रहा है।



