18-February-2022


जशपुर के बाद अब यहाँ के अनोखे शादी कार्ड की तस्वीर हूई वायरल , मुख्यमंत्री के मिशन को आगे बढाने छपवाया ऐसा शादी कार्ड ,पढिये पूरी खबर



मुनादी डेस्क।।आपको याद होगा अभी कुछ दिन पहले छग के जशपुर में एक युवक की शादी का कार्ड सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था उसी तर्ज पर बिहार में भी एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है ।


दरअसल बिहार के गया गेवलबीघा के रहने वाले भोला यादव ने बीते 16 फरवरी को अपनी बिटिया का ब्याह किया।विवाह को लो लेकर तो ज्यादा कुछ खाश चर्चा नहीं हुई लेकिन भोला यादव ने अपनी बिटिया की शादी में जो कार्ड छपवाया था उस कार्ड की चर्चा पूरे देश मे हो रही है।


इस कार्ड में सामाजिक बुराई शराब,वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस और दहेज जैसी कुप्रथा के लिए काफी सकारात्मक संदेश ढिये गए हैं जिसकी सराहना सभी के सभी कर रहे हैं।

https://munaadi.com/jashpur-breaking-such-a-post-on-social-media-about-this-school-no-teacher-came-for-so-many-days-only-children/#.Yg5F3bH4joA.whatsapp

बेटी के पिता ने कार्ड के फ्रंट पर 4 मुख्य संदेश लिखे है-1-विवाह में शराब पीकर आना सख्त मना है 2-निःशुल्क मास्क लेकर ही अंदर आएं 3-शस्त्र लेकर शादी में आना वर्जित है और चौथा ये कि दहेजमुक्त विवाह में आप सभी का स्वागत है ।

https://munaadi.com/breaking-munaadi-big-news-for-these-teachers-education-department-has-issued-this-order-now-these-teachers-will-not-have/

दरअसल दुल्हन के पिता भोला यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी प्रणाली और दहेज विरोधी विचार से काफी प्रभावित हैं और इस विचार को सामाजिक विस्तार देने के लिए उन्होंने शादी कार्ड में ऐसे संदेश छपवाए हैं ।

https://munaadi.com/jashpur-breaking-bjps-mandal-president-also-preparing-to-resign-told-munadi-the-reason-for-resignation-even-before-here-read-full-news/#.Yg8ch2gMNr8.whatsapp

आपको बता दें कि इससे पहले जशपुर जिले के अंकिरा के रहने वाले लोहित सिंह नामक युवक की शादी कार्ड सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था ।उस कार्ड की खाशियत यह थी कि कार्ड आधार कार्ड की तरह छापवाये गए थे और उस कार्ड में वैश्विक बीमारी कोरोना को लेकर सकारात्मक संदेश लिखे थे ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News