18-February-2022


Munaadi Breaking- राज्य शासन के आदेश के बाद राजस्व अधिकारियों की हड़ताल खत्म, अब राजस्व न्यायालयों में होंगे एक चार का…………… पढ़िए पूरी खबर।



रायगढ़ मुनादी।। प्रदेश भर में चल रहे राजस्व अधिकारियों की हड़ताल अंततः आज खत्म हो गई। शासन ने कल गुरुवार को ही एक पत्र लिखकर सभी कलेक्टर्स को राजस्व न्यायालयों को सुरक्षा देने की बात कही थी। पिछले शुक्रवार को रायगढ़ तहसील आफिस में मारपीट के बाद राजस्व अधिकारी हड़ताल पर थे।

शुक्रवार से लगातार धरने पर बैठे कनिष्ट प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी तीन सूत्रीय मांगों के साथ धरने पर बैठे थे और हड़ताल कर रहे थे। दरअसल पिछले शुक्रवार को वकीलों ने तहसील कार्यालय जाकर राजस्व अधिकारियों से मारपीट की थी इसके बाद मामला गर्म गया था। उस समय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी।

अधिकारियों कर्मचारियों के दबाव के आलोक में पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करए हुए पहले तो FIR लिखी इसके बाद चार नामजद वकीलों को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन राजस्व अधिकारी अपनी सुरक्षा के मांग पर अड़े हुए थे। इधर वकीलों ने भी धरना शुरू कर दिया है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News