19-February-2022


Breaking jashpur मुनादी डॉट कॉम की खबर का असर :जंगलों की कटाई की जांच शुरू , रेंजर ने कहा-पहले मैं जाँच करूंगा फिर, ग्रामीणों ने बनाया ठूंठ का वीडियो और…….



जशपुर मुनादी ।। कुनकुरी वन परिक्षेत्र के रनपुर में जंगलों की हो रही अंधाधुंध कटाई के मामले में जाँच शुरू हो गयी है ।कुनकुरी रेन्ज के रेंजर सुरेंद्र होता ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों के द्वारा जंगल मे गश्त के दौरान जंगल मे पेंडो की अंधाधुंध कटाई की शिकायत आयी थी ।

शिकायत के बाद मौके पर स्थानीय कर्मचारियों को भेजा गया और वह स्वय ग्रामीणों की शिकायत की पुष्टि करने मौके पर जाएंगे ।उनके द्वारा जांच किये जाने के बाद ही विभाग आगे की कार्रवाई के बारे में विचार करेगा।

https://munaadi.com/jashpur-breaking-this-case-has-blown-the-senses-of-the-police-department-the-police-department-was-baffled-when-munadi-investigated-the-truth-came-out-read-the-full-investigation-know-the-ground/#.Yg_zSMLCe2E.whatsapp


आपको बता दे कि शुक्रवार को रनपुर क्षेत्र के दर्जनों लोग जंगल की गश्त करने निकले तो देखा कि जंगल मे पेंड से ज्यादा ठूंठ है और अभी भी पेंडो की कटाई जारी है।ग्रामीणों ने कई लोगो को जंगल के पेंडो की कटाई करते रँगे हाथ भी पकड़ा।

https://munaadi.com/there-was-a-huge-reshuffle-in-the-breaking-munaadi-police-department-so-many-assistant-sub-inspectors-were-given-in-these-districts-read-full-news/#.Yg_2jZb15UM.whatsapp

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते रनपुर क्षेत्र के जंगल तेजी से साफ हो रहे है।वन विभाह के कर्मचारियों,रेंजर और एसडीओ को बार बार सूचना देने के बाद भी जंगल का हाल देखने न तो कोई अधिकारी पहुंचते हैं न कर्मचारी ।

इस लिंक पर क्लिक करिये और जानिए पूरा मामला..

https://munaadi.com/breaking-jashpur-villagers-tired-of-telling-sdo-ranger-and-naka-caught-the-path-of-the-forest-made-a-video-of-indiscriminate-harvesting-caught-red-handed-harvesting-ranger-said-this-is-a-good-t/#.Yg9ViN4hnFs.whatsapp













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News