जशपुर मुनादी।। खबर जिले के ब्लॉक मुख्यालय सन्ना से आ रही है। सन्ना ग्राम पंचायत के सरपँच सहित वार्ड पंचों ने यहाँ के पंचायत सचिव कमल नारायण यादव को सन्ना से किसी दूसरे ग्राम पंचायत में भेजने कलेक्टर को आवेदन लिखा है।वार्ड पंचों के हस्ताक्षर वाले आवेदन में लिखा है कि पंचायत सचिव का पंचायत प्रतिनिधियों से न तो अच्छा व्यवहार है न ही उनके रहने से पंचायत का विकास हो पा रहा है। कई ग्राम पंचायतों के प्रभार में रहने के कारण सन्ना ग्राम पंचायत को समय नही दे पाते नतीजतन गाँव का विकास ठप्प हो गया है।
वार्ड पंचों का कहना है कि उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर कोई भी वार्ड पंच पंचायत कार्यालय नहीं जाएंगे । चर्चा के दौरान वार्ड पंचों ने बताया कि पंचायत सचिव को तत्काल हटाया जाए या अगर नही हटाना है तो पंचायत के सचिव और करारोपण को पंचायत का जिम्मा देकर वार्ड पंचों को पंचायत से अलग रखा जाय । इस मामले में खाश बात यह है कि आवेदन में सरपँच के भी हस्ताक्षर हैं याने सरपँच भी वार्डपंचों के साथ है।

