19-February-2022


अभिव्यक्ति एप्प के प्रसार के साथ वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ महिला सुरक्षा कार्यक्रम, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। दिन-ब-दिन महिलाओं के प्रति बढ़ते अनाचार को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सर्वोत्तम उपाय हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा अभिव्यक्ति ऐप संचालित किया गया है जो महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से बनाया गया है।

इसी के प्रचार प्रसार के लिए वैदिक इंटरनेशनल स्कूल रायगढ़ में महिला सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य सूत्रधार पुलिस रक्षा टीम प्रभारी हेड कांस्टेबल मंजू मिश्रा व सहयोगी महिला आरक्षक रेविका , कुजूर महिला आरक्षक इंदु लता खलखो महिला आरक्षक रोजमेरी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग सवा सौ छात्राओं की भागीदारी रही कार्यक्रम में अभिव्यक्ति ऐप की कार्यशैली की संपूर्ण जानकारी दी गई साथ ही इस श्रृंखला में सभी महिलाओं से जुड़ने की अपील की गई विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरिजा शंकर पांडे जी द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस रक्षा टीम को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । और आश्वासित किया गया कि विद्यालय परिवार इस अभियान में अपनी सहभागिता अवश्य निभाएगा ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News