19-February-2022


Breaking Munaadi नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके भाग गया मध्य प्रदेश ,मध्यप्रदेश में घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ़्तार, एक और भी……



सूरजपुर मुनादी।। 17 फरवरी को चांदनी थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिक बालिका ने थाना में रिपोर्ट दर्ज किया कि 16 फरवरी को आरोपी दिनेश पण्डो उर्फ जोगेन्द्र ने उसके साथ जबरन अनाचार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376(2)(एन) भादवि व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना चांदनी की पुलिस ने 18 फरवरी को बैढन मध्यप्रदेश में घेराबंदी कर आरोपी दिनेश पण्डो उर्फ जोगेन्द्र को पकड़ा गया और विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-ward-panches-showed-strength-in-this-panchayat-gave-application-to-the-collector-wrote-remove-this-secretary-or-else-read-full-news/#.YhC26vxArqI.whatsapp


दूसरे मामले में 11 फरवरी को चांदनी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी राकेश सिंह उर्फ दाउ उर्फ राम मिलन सिंह के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर अनाचार किया है।

https://munaadi.com/before-leaving-for-lucknow-cm-bhupesh-made-a-big-statement-about-the-governor-said-governor-should-stop-doing-politics-cm-also-said-about-bjp-said-bjp/

प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363, 366, 376(2)(एन), 376(3) भादवि व पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। रिपोर्ट के बाद से ही आरोपी फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर 19 फरवरी को ग्राम गेतरा में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

https://munaadi.com/effect-of-news-of-breaking-jashpur-munadi-com-investigation-of-forest-cutting-started-ranger-said-first-i-will-check-then-villagers-made-a-video-of-the-stubble-and/#.YhB-9FPUFIE.whatsapp


इस कार्यवाही में एसआई बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, आरक्षक रविराज पाण्डेय, संतकुमार पैंकरा, दीपक यादव, रामसागर साहू व रौशन सिंह सक्रिय रहे।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News