19-February-2022


पिकनिक मनाने के गए तीन लड़के बुरी तरह फंसे , इस चक्कर मे फंस गए तीनो,फिर ऐसे बची जान, पढिये पुरी खबर ,जानिए पूरा मामला



कोरबा मुनादी।। कोरबा मुनादी।।बीते कल याने शुक्रवार को सेल्फी 3 लड़को की जान पर बन आयी । सेल्फी लेने के चक्कर मे 3 लड़के डैम के भीतर गहरे पानी मे घुस गए और ऐसा फंसे की उनका रेस्क्यू करने रेस्क्यू दल को आना पड़ा ।

पुरा मामला कोरबा के बांगो माचाडोली का है । यहां पिकनिक मनाने आये 3 लड़के सेल्फी लेने के चक्कर मे डैम के भीतर गहरे पानी मे चले गए और वही फंस गए।

बताते हैं कि जैसे ही वे डैम के भीतर पहुंचे डैम का जलस्तर बढ़ने लगा जिसके चलते वे अंदर ही फंसे रह गए ।फंसे हुए लड़को ने ही आनन-फानन में डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। तब जाकर उंनका रेस्क्यू हो पाया।

ऐसे बची जान
डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले गाड़ी में रखी एक बड़ी रस्सी डैम में नीचे फेंकी। जिसको तीनों ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उन्हें ये समझाते रहे कि डरना मत हम आप लोगों को निकाल लेंगे। इसके बाद बांगो पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। तब बांगो डैम प्रबंधन से बात कर डैम के गेट को बंद कराया गया। जिससे धीरे-धीरे पानी का जलस्तर कम हुआ। इसके बाद तीनों को निकाला है। डायल 112 की पुलिसकर्मियों ने बताया कि करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को निकाला जा सका है। तीनों की उम्र 15 से17 साल के बीच है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News