19-February-2022


Munaadi Breaking- पूर्व जज ने कहा- तुम्हारे अन्याय पर किसी का भी हाथ उठ जाएगा, राजस्व को न्यायपालिका से.................. देखिए वीडियो



रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ में अधिवक्ता संघ द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी धरने में आज पूर्व जज प्रभाकर ग्वाल ने भी हिस्सा लिया। उनके अलावा धरनास्थल पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकील BM सिंह, जो लगातार भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध मुहिम चला रहे हैं और हाइकोर्ट के वकील श्री अंसारी ने हिस्सा लिया। उन्होंने रायगढ़ अधिवक्ता संघ द्वारा जारी लड़ाई को उचित बताया।

वकीलों को संबोधित करते हुए पूर्व जज प्रभाकर ग्वाल ने कहा कि तहसील और राजस्व न्यायालय न्यायपालिका श्रेणी से अलग किया जाना चाहिए क्योंकि ये लोग प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आते हैं और इनका न्याय सरकारी व्यवस्था के तहतड़िया जाता है। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा पद का दुरुपयोग किया जाता है।

https://youtu.be/2BHKw-HZmSY

उन्होंने कहा कि भ्र्ष्टाचार को खत्म करने के लिए जरूरी है कि राजस्व को न्यायपालिका से अलग किया जाय। वहां न्याय की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अन्याय करोगे तो हाथ उठेगा ही। हम चुप भी रहे तो क्या कल कोई आएगा और वह शायद इस अन्याय पर चुप न रहे। ऐसे में राजस्व न्यायालय का सिस्टम बदला जा चाहिए।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News