19-February-2022


Munaadi Breaking- भीख मांगते मांगते पार कर दिया लाखों का माल, जब पुलिस के पास पहुंचा मामला तब तक हो गई …………. पढ़िए पूरी खबर



बिलासपुर मुनादी।। महिलाओं का गैंग भीख मांगने एक दुकान में पहुंची लेकिन दुकानदार को जबतक पता चलता उन्होंने लाखों के माल पर अपना हाथ साफ कर दिया। मामला बिलासपुर के सरकंडा इलाके का है। दुकानदार को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो पुलिस में सूचना दी। पुलिस तत्काल एक्शन में आई और सीसीटीवी कैमरे की मदद से चंद घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया।

उठाईगिर महिला गिरोह ने शनिवार सुबह लोधी पारा सरकंडा स्थित मेटल दुकान में उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया था। महिलाओं ने काउंटर में रखे बैंग से 7.50 लाख रुपए पार कर दिए थे। इसकी भनक लगने ही दुकानदार ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज की गई।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-the-former-judge-said-anyones-hand-will-be-raised-on-your-injustice-the-revenue-from-the-judiciary/

बताया गया कि चार महिला भिखारी व नाबालिग घटना में शामिल थे। सूचना के बाद थाना टीआई परिवेश तिवारी की तत्परता से 2 घंटे के भीतर घुटकू रेल्वे स्टेशन से दबोच लिए गए। उसके बाद नागपुर निवासी आरोपियों से बैग में रखे साढ़े सात लाख रुपए पुलिस ने जब्त कर लिया है।

https://munaadi.com/three-boys-who-went-for-a-picnic-were-badly-trapped-all-three-got-caught-in-this-affair-then-their-lives-were-saved-read-the-full-news-know-the-whole-matter/

घटना के बाद से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को पहले खंगाला। उसी के सहारे आरोपियों की तत्काल तलाशी शुरू की। ये महिलाएं ऑटो में सवार होकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ऑटो चालक की मदद से सरकंडा पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को घुट्कु रेलवे स्टेशन से पकड़ा। मामले में नागपुर की रहने वाली रंजना पवार, कविता राठौर, सोनी राठौर और गिरोह की नाबालिग सदस्य शामिल है।

https://munaadi.com/watch-video-corona-also-decreased-and-schools-also-opened-but-food-from-the-plate-disappeared-seeing-the-pictures-pictures-of-jashpur-you-will-also-say-what-is-happening/

शहर कप्तान उमेश कश्यप ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उठाईगिर महिला गिरोह ने शनिवार सुबह लोधीपारा सरकंडा स्थित जयराम अग्रवाल के जयराम मेटल दुकान में घटना को अंजाम दिया गया। बच्चे के साथ यह महिलाएं दुकान में भीख मांगने पहुंची थी, जिन्होंने मौका देख कर काउंटर में रखे बैग से 7.5 लाख रुपए पार कर दिए।

https://munaadi.com/women-safety-program-organized-in-vedic-international-school-with-the-spread-of-expression-app-read-full-news/

दिनदहाड़े उठाईगिरी की घटना से मौके पर हड़कम्प मच गया। उसके बाद सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सरकंडा टीआई परिवेश तिवारी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए सीसीटीवी के सहारे से आरोपियों की तत्काल तलाशी शुरू की।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-ward-panches-showed-strength-in-this-panchayat-gave-application-to-the-collector-wrote-remove-this-secretary-or-else-read-full-news/#.YhC26vxArqI.whatsapp

महिलाओं के संबंध में जानकारी एकत्र करने के दौरान ऑटो में सवार होकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का इनपुट मिला। ऑटो चालक की मदद से सरकंडा पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को घुट्कु रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

मामले में नागपुर सीताबर्डी की रहने वाली रंजना पवार, कविता राठोर, सोनी राठौर और गिरोह की नाबालिक सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उठाई गिरी के आरोपियों को दबोचने में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी सहित सह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News