जशपुर मुनादी।। जिले की तपकरा थाना पुलिस ने फरसाबहार जनपद कार्यालय में पदस्थ संविदा इंजीनियर को हिरासत में लिया है।हिरासत में लिए गए इंजीनियर का नाम अनिरुद्ध सिंह बताया जा रहा है।
तपकरा थाना पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मूताबिक तपकरा थाना क्षेत्र की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने आरोपी संविदा इंजीनियर के विरुद्ध शादी का झांसा देकर 4 वर्षों तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर तपकरा थाना पूलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376और धारा 312 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
तपकरा थाना प्रभारी एल आर चौहान ने बताया कि आरोपी शनिवार को ही दूसरी लड़की से शादी करके घर लौटा था तभी पीड़िता ने थाने में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया है।

