20-February-2022


Big breaking jashpur नाबालिग से गैंग रेप ,शादी समारोह से उठाकर आरोपियों ने किए….2 आरोपी हिरासत में….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर जिले के पन्डरापाठ चौकी क्षेत्र से आ रही है, जहां एक 14 वर्षिय नाबालिग जो शादी समारोह में गई हुई थी, उसको जंगल उठाकर ले गए, तथा 5 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में जो अब तक जानकारी मिली है, उस अनुसार घटना 17 फरवरी याने गुरुवार रात की है, जहां शादी समारोह में युवती गांव के एक मोहल्ले में शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। वहां के 5 युवकों ने पहले तो नाबालिग को उठाकर गवासी जंगल ले गए, और वहां बारी बारी से गैंगरेप किया।

किसी तरह नाबालिग खुद को छुड़ाकर जंगल से भागने लगी, तो एक गड्ढे में गिर गयी, जहां आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया और छाती पर चढ़कर इतना मारा की लड़की लहूलुहान हो गयी, तथा उसके नाक मूह से खून निकलने लगा, जिसे कल रात बग़ीचा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना को लेकर इतनी गहमा गहमी रही है कि कल दिन भर बग़ीचा पुलिस और आला अधिकारी सुलेसा गांव में आरोपियों की खोज खबर और पीड़िता नाबालिग की जानकारी को लेकर गांव से लेकर जंगल तक खाक छानती रही है।

पूलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मूताबिक गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले 2 लोगो को हिरासत में लिया जा चुका है जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News