जशपुर मुनादी।। जिले के बगीचा में हुए गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी बहुत जल्द पूलिस के गिरफ्त में होंगे ।आरोपी बच नही पाएंगे।5 आरोपियों में से 2 को हिरासत में लिया जा चुका है जबकि अन्य आरोपियो को गिरफ्त में लेने के लिए टीम बना दी गयी है ।यह कहना है जशपुर एसपी विजय अग्रवाल का।
एसपी ने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा के दौरान बताया कि वह स्वयं मौके पर पहुंच रहे हैं और fscl जांच टीम भी आ रही है । पीड़िता और सभी आरोपो एक ही समाज और एक ही इलाके के हैं । उन्होंने कहा है कि अपराधी कोई भी हो उन्हें पुलिस बख्शेगी नही आरोपियो की जगह जेल में है।
आपको बता दें कि बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा में शादी समारोह में शामिल होने गई एक 14वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटना सामने आयी है।
इस घटना के सामने आने के बाद पूरा पुलिस महकमा हरकत में आ गया है ।पूलिस मामले की रिपोर्ट सामने आने के कुछ घण्टे बाद ही 2 आरोपियो को हिरासत में लेने में कामयाब हो चुकी है ।

