जशपुर मुनादी।। गाय और मवेशियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष योजना नरवा,गरवा,घुरवा और बाड़ी प्रदेश भर में भले ही बेहतर तरीके से संचालित हो रही हो लेकिन जिले के नागलोक के नाम से मशहूर तपकरा में सरकार की यह योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है।
इसका ताजा नमूना शनिवार को देखने को मिला जब ग्राम पंचायत तपकरा के पास शुक्रवार को एक गोवंश की मौत हो गयी और गोवंश मृत अवस्था मे ही 24 घण्टे से पंचायत के पास ही पड़ा रहा ।
शनिवार की रात को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी और जिला उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप ने मृत पड़े गोवंश का फेसबुक लाईव करते हुए बताया कि वे शुक्रवार से ही पंचायत के सचिव ,सरपँच और उपसरपंच को मृत पड़े गोवंश की सूचना देते रहे लेकिन पंचायत का कोई भी प्रतिनिधि मृत पड़े गोवंश को उठाने नही आया नतीजतन आस पास में रहने वाले रहवासियों का दुर्गंध के मारे जीना हराम हो गया है ।
खाश बात यह भी है कि फरसाबहार के सबसे विकसित पंचायत कहे जाने वाले तपकरा में आज तक गोठान की नींव तक नही रखी गयी है। जानकारी के मूताबिक तपकरा में तीसरे चरण में गोठान की स्वीकृति मिली है लेकिन स्वीकृति मिलने के एक साल बाद भी अभी तक यह तय नही हो पाया है कि गोठान बनना कहाँ है।
पंचायत के लोगो की माने तो 2 बार गोठान का जगह भी पंचायत वालों से सेलेक्ट कर लिया था लेकिन विवाद के कारण दोनो जगहों पर गोठान की नीव नहीं रखी जा सकी है।आखिरी में फारेस्ट विभाग की भूमि पर गोठान बनाने का फैसला लिया गया लेकिन उस जगह पर भी गोठान की शुरुआत अभी तक नही हो पाई है ।
आपको बता दे कि उड़ीसा स्टेट हाईवे के किनारे होने के कारण तपकरा फरसाबहार जनपद का सबसे विकासशील या विकसित पंचायत की श्रेणी में आता है बावजूद इसके यहाँ मुख्य्मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट गोठान योजना पूर्ण रूप से फ्लॉप है ।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी ने फेसबुक लाइव के दौरान सरकार और सरकार के अफसरों को जमकर ख़री खोटी सुनाई और स्थानीय विधायक को भी आड़े हाथ लिया ।

