जशपुर मुनादी।। जिले के बगीचा में पूर्व सरपँच के घर मे कुछ लोगो ने ताला मार दिया है । इस मामले में घर मालिक ने बगीचा थाने में लिखित में शिकायत की गई है । जानकारी के मुताबिक पूर्व सरपंच जोवाकिम लकड़ा जिस मकान में रहते हैं उस मकान में आज याने रविवार की सुबह 9 -10 बजे नथानीयल,मार्गरेट,ललित और पुष्पा नाम के लोग आए और घर के अंदर चारपहिया वाहन की सफाई कर रहे ड्राइवर मुकेश को बाउंड्री से बाहर कर दिया और बाउंड्री के बाहर गेट में ताला जड़ दिया ।पूर्व सरपंच के पिता जोसेफ ने इस पूरे मामले की बगीचा थाने में लिखित में शिकायत कर दी है वही जब इस मामले की जानकारी पूर्व सरपँच को हुई तो वह भी वहां पहुंचे और तालाबंदी का वीडियो बना डाला । आवेदक जोसेफ लकड़ा का कहना है कि उक्त जमीन उंन्हे वन अधिकार पट्टे के तहत शासन द्वारा प्रदत्त की गई है और उस जमीन पर इंदिरा आवास की उंन्हे स्वीकृति मिली थी ।स्वीकृति के आधार पर उन्होंने यहाँ इंदिरा आवास के अलावे कुछ अन्य निर्माण कार्य किये गए हैं और जमीन की सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्री बनाया गया है ।
इस मामले में दूसरा ट्विस्ट ये है कि घर मे ताला लगाने वाले लोगों में शामिल एक महिला ने भी बगीचा थाने में पूर्व सरपंच जोवाकिम लकड़ा के खिलाफ शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसके कब्जे की जमीन पर जोवाकिम लकड़ा के द्वारा घर बनाने की कोशिश की जा रही है और विरोध करने पर उसे गन्दी गन्दी गालियां और धमकी दी जाती है। आवेदिका का कहना है कि जिस जमीन पर जोवाकिम मकान बनाकर रहता है वो जमीन उनके तीन पीढ़ी पहले के पूर्वजो की है फिर उस जमीन पर उसके पिता को वन अधिकार पट्टा कैसे मिल गया और उंन्हे कुछ हासिल नही हुआ । 19 फरवरी को प्रार्थिया ओर जोवाकिम के बीच इसी बात को लेकर कहा सुनी हुई इसी बीच जोवाकिम ने प्रार्थिया को गन्दी गन्दी गालियां और धमकी देने लगा जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने परिवार वालों के साथ मिलकर उनके पूर्वजो की जमीन पर ताला मार दिया है ।
कूल मिलाकर देखा जाय तो मामला काफी पेचीदा हो गया है देखना बहरहाल यह होगा कि इस पेंच का हल पुलिस कैसे निकालती है । यह बताना भी जरूरी है कि बगीचा इलाके में गैंग रेप मामले को सुलझाने में पूरा पुलिस महकमा लगा हुआ है।एसपी ,एडिशनल एसपी के साथ साथ 3 थानों की पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में लगी हुई है ऐसे में कम से कम आज तालाबंदी मामले में कुछ होता हुआ नहीं दिख रहा है।



