जशपुर मुनादी।। लक्जरी गाड़ी और लाखों रुपये की महंगी दोपहिया में चलने वाले जशपुर के मशहूर नेताजी अब अब साइकिल की सवारी करेंगे।उन्होंने आज ही एक नई साइकिल खरीदी और उसी साइकिल में बैठकर सबसे पहले कुनकुरी थाना पहुँचे।
नेता जी ने बताया कि जशपुर जिले में भ्र्ष्टाचार की बह रही अविरल धारा के खिलाफ वह साइकिल की सवारी करते करते राजधानी रायपुर जाएंगे और प्रदेश की सरकार के जिमनेदार मंत्रियों से मिलकर जिले की पूरी कहानी बयां करेंगे । उन्होंने बताया कि किस दिन से उनकी साइकिल यात्रा की शुरुआत होगी फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है लेकिन इसको लेकर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक हो रही है और बैठक करने दिन तिथि का निर्धारण कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि इन नेताजी का नाम विजय गुप्ता है ।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता और एक शासकीय कर्मचारी के बीच हुई बात चीत का एक ऑडियो अभी हाल ही में वायरल हुआ था।इस वायरल ऑडियो में जमीन के बटांकन और नामान्तरण के नाम पर तहसील में किस तरह पैसे लिए जाते है इसका खुलासा हुआ था । इस ऑडियो में कुनकुरी एसडीएम और दुलदुला तहसीलदार के भी नाम सामने आए थे इसके बाद कुनकुरी एसडीएम द्वारा इन्हें लीगल नोटिस भी दिया गया है। इसके अलावे उनके द्वारा रिश्वत लेंन देन के और भी कई वीडियो को सोशल मीडिया में उजागर किये गए हैं ।
विजय गुप्ता इलाके में ख़र्चीले नेताजी के नाम से मशहूर है ।आम लोगो और जरूरतमन्दों को आर्थिक मदद पहुंचाने में इन्हें महारत हासिल है।कोरोना काल से अबतक आर्थिक मदद में इन्होंने लाखो रुपये जरूरतमन्दों को बांट दिये ।
उन्होंने बताया कि जिले में लगातर खुल रहे भ्र्ष्टाचार के मामले में कार्रवाई और आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर वह साइकिल यात्रा की शुरुआत करेंगे ।

